राजनीतिसिक्किम
Trending

सिक्किम में SKM, अरुणाचल में BJP फिर सरकार बनाएगी

X

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों का नतीजा रविवार 2 जून को आया। अरुणाचल की 60 सीटों में से 46 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

वहीं, सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रहा है। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।

अरुणाचल प्रदेश: 2019 की तुलना में भाजपा को 5 सीटें ज्यादा मिलीं

अरुणाचल भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली। पार्टी ने पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी। इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे। राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है। NPP को 5 सीटें मिलीं। इस लिहाज से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं।

अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे।

सभाओं-रोड शो की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में रोड शो किया था। राहुल-प्रियंका गांधी ने यहां सभा नहीं की।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Related Articles

Back to top button